"Health tips, home remedies, ayurvedic health tips, ayurvedic beauty tips, ayurvedic tips, health secrets, health tips in hindi, natural health tips in hindi"

Garbhavastha me peshab me Albumin aana "गर्भावस्था में पेशाब में ऐल्ब्यूमिन आने पर" ka Homeopathy Ilaj.

गर्भावस्था में पेशाब में ऐल्ब्यूमिन आने पर 

Garbhavastha me peshab me Albumin aana



गर्भावस्था में पेशाब में ऐल्ब्यूमिन आने पर   

1. ऐसिड-फॉस- गर्भवती स्त्री को आने वाला पेशाब इतना ज्यादा गाढ़े रूप में आता है कि ऐल्ब्यूमिन के कारण उसका बहाव रुक जाता है। पेशाब ऐसा लगता है जैसे कि उसमें आटा घोल रखा हो। पेशाब के साथ सूतदार, जैली के जैसे पनीर की तरह के टुकड़े निकलते हैं। पेशाब दूध की तरफ सफेद आता है, पेशाब में खून आता है, पेशाब तुंरत ही सड़ जाता है। गर्भवती स्त्री इतनी कमजोर हो जाती है, पूरे दिन ऊंघती सी रहती है। पेशाब बहुत ज्यादा मात्रा में आता है। इस तरह के लक्षणों में ऐसिड-फॉस की 1x मात्रा का प्रयोग करने से लाभ मिलता है। 

2. एपिस- गर्भवती स्त्री को गुर्दे के स्थान पर दर्द होता है, पेशाब की नली में जलन सी होती रहती है। गर्भवती स्त्री को बार-बार और थोड़ी मात्रा में पेशाब आता रहता है जिसमे दर्द भी होता है, खून भी मिला होता है। पेशाब रुकता है और अगर आता भी है तो बहुत ही परेशानी के साथ। रोगी स्त्री की पलकें और होठों मे सूजन आ जाती है इसके साथ ही शरीर के किसी दूसरे अंग में भी सूजन आ सकती है। रोगी स्त्री को बिल्कुल प्यास नही लगती, गर्मी में परेशानी होती है, घुटन सी महसूस होती है। रोगी स्त्री को गर्म पानी से नहाना पसंद नही आता और इससे उसकी परेशानियां ओर बढ़ जाती है। 

3. प्लम्बम-मेटेलिकम- गर्भवती स्त्री को पेशाब करने में बहुत परेशानी होती है, पेशाब करते समय पेशाब आता ही नहीं बल्कि मूत्राशय में भरा रहता है। पेशाब में ऐलब्यूमिन आता है। पेशाब काला, थोड़ा-थोड़ा सा बूंदों के रूप में आता है। गर्भवती स्त्री अपने रोगों को बढ़ा-चढ़ाकर बताती है। इस तरह के लक्षणों में प्लम्बम-मेटेलिकम औषधि की 3 या 30 शक्ति का प्रयोग करना फायदेमंद होता है। 

4. टैरिबिन्थीना- गर्भवती स्त्री के गुर्दे में दर्द होता है, जलन के साथ दर्द होता है, पेशाब बहुत ही मुश्किल से निकलता है, पेशाब में खून की मात्रा बहुत ज्यादा आती है, पेशाब थोड़ी मात्रा में धुएं के रंग का, खून मिला हुआ, ऐलब्यूमिन के साथ आता है। पेशाब ज्यादा मात्रा में काले रंग का आता है। पेशाब में से बनफशे की सी गंध आती है। गर्भवती स्त्री का पेट फूलता है। इस तरह के लक्षणों में टैरिबिन्थीना औषधि की 6 शक्ति का सेवन लाभदायक रहता है।

Post a Comment

0 Comments