"Health tips, home remedies, ayurvedic health tips, ayurvedic beauty tips, ayurvedic tips, health secrets, health tips in hindi, natural health tips in hindi"

Garbhavastha ke Samay me Chakkar Aana "गर्भावस्था के समय में चक्कर आना " Complete Ayurvedic Health Tips, Ilaj on Mahila Rog in Hindi.

 गर्भावस्था के समय में चक्कर आना 
Vertigo and Headache During pregnancy



गर्भावस्था के समय में चक्कर आने पर औषधि से चिकित्सा 

:- 1. जेल्सीमियम :-  गर्भवती को चक्कर आने पर उपचार करने के लिए जेल्सीमियम औषधि की 3 से 30 शक्ति का उपयोग करना चाहिए। 


2. पेट्रोलियम :-  गर्भवती को चक्कर सिर की गुद्दी में महसूस हो रहा हो, बैठी हुई स्थिति में चक्कर आ रहा हो तो ऐसी स्त्री के इस रोग को ठीक करने के लिए पेट्रोलियम औषधि की 3 से 30 शक्ति का प्रयोग करना फायदेमंद होता है। 


3. कैलकेरिया कार्ब :- सीढ़ियों में ऊपर की तरफ जाने पर, ऊंचाई पर चढ़ने के समय में, ऊपर की तरफ देखने पर गर्भवती को चक्कर आ रहा हो तो उसकी इस समस्या को दूर करने के लिए कैलकेरिया कार्ब औषधि की 30 शक्ति का प्रयोग करना करना फायदेमंद होगा। 


4. बोरैक्स :-  गर्भवती स्त्री को नीचे उतरते समय चक्कर आ रहा हो तो इस रोग को ठीक करने के लिए बोरैक्स औषधि की 3x मात्रा उपयोगी होती है। 


5. कोनायम :- सिर को एक तरफ घुमाने से चक्कर आना या लेटते हुए चक्कर आना आदि लक्षण गर्भवती स्त्री में हों तो उसकी इस शिकायत को दूर करने के लिए कोनायम औषधि की  30 शक्ति का प्रयोग करें। 


6. ब्रोयोनिया :- यदि किसी गर्भवती को सिर किसी भी तरफ घुमाने या हिलाने से चक्कर आ रहा हो तो उसके इस कष्ट को ठीक करने के लिए ब्रायोनिया औषधि की 30 शक्ति का प्रयोग करना चाहिए। 


7. कौक्युलस :- गर्भवती स्त्री में इस प्रकार के लक्षण हों जैसे- गाड़ी या जहाज में चढ़ने या नींद कम आन से चक्कर आना आदि तो ऐसी स्त्री के इस रोग का उपचार करने के लिए कौक्युलस औषधि की 30 शक्ति का प्रयोग किया जा सकता है। 


8. लैकेसिस :- गर्भवती को नींद से उठने के बाद चक्कर आ रहा हो तो उसके इस रोग को ठीक करने के लिए लैकेसिस औषधि की 30 शक्ति का प्रयोग करना उचित होता है। 


9. बेलाडोना :- लेटी हुई अवस्था में या बिस्तर पर करवट बदलने के समय में किसी गर्भवती को चक्कर आ रहा हो तो उसके कष्ट को दूर करने के लिए बेलाडोना औषधि की 30 शक्ति का उपयोग करना अधिक लाभदायक होता है। 


10. नैट्रम म्यूर :-  लेटते हुए किसी गर्भवती को चक्कर आ रहो तो उसकी इस शिकायत को दूर करने के लिए नैट्रम म्यूर औषधि की 30 शक्ति का प्रयोग करना चाहिए। 


11. ग्रैफाइटिस :- गर्भवती स्त्री को चक्कर आने पर आगे की ओर गिरने के लक्षण दिखाई पड़े तो उसके इस कष्ट को दूर करने के लिए ग्रैफाइटिस औषधि का उपयोग करना फायदेमंद होता है।


Post a Comment

0 Comments